सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन द्वारा ग्राम झर्रा (भवरेली) में गरिमामयी “सम्मान समारोह 2025-26” का भव्य आयोजन

SSONLINE
6 Min Read

झर्रा (भवरेली), 08 जून 2025 —
सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन के तत्वाधान में दिनांक 08 जून 2025 को ग्राम झर्रा (भवरेली) में “सम्मान समारोह 2025-26” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और नैतिक उन्नयन के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजन, अतिथि, विद्यार्थी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत तथागत बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष माननीय प्रदीप कुमार चंद्राकर जी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय संजय रत्नाकर जी (सरपंच, ग्राम पंचायत कोसमंदा) का आत्मीय स्वागत किया तथा सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत संगठन के सक्रिय सदस्यों द्वारा किया गया।


समारोह में सर्वप्रथम कक्षा 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले कुल 17 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों के नाम निम्नानुसार हैं:

कक्षा 10वीं

  1. अनुष्का / ऋषि कुमार (घठोली) – 80.66%
  2. सुरुचि सूर्यवंशी / श्री पंचराम सूर्यवंशी (तेंदुआ) – 83%
  3. हर्ष कुमार / श्री शुकलाल रत्नाकर (झर्रा) – 83.83%
  4. ओंकार लाठिया / श्री नंदकुमार (कन्हाईबंद) – 84.5%
  5. प्रीति खरे / श्री गंगाधर खरे (कोसमंदा) – 84.66%
  6. सिमरन सूर्यवंशी / श्री रामभगत सूर्यवंशी (कोसमंदा) – 87.16%
  7. मंजू हंसराज / श्री छोटेलाल हंसराज (कोसमंदा) – 87.5%
  8. पुष्पा सूर्यवंशी / श्री रामकुमार सूर्यवंशी (हथनेवरा) – 89.16%
  9. स्नेहा रत्नाकर / श्री युगल किशोर रत्नाकर (झर्रा) – 89.66%
  10. वर्षा लाठिया / श्री नंदकुमार लाठिया (कन्हाईबंद) – 92%
  11. अदिति सूर्यवंशी / श्री पुरुषोत्तम सूर्यवंशी (तेंदुआ, चोरिया) – 93%
  12. हंसिका / श्री मोतीलाल (डूडगा) – 93.16%
  13. पुष्पेंद्र हंसराज / श्री राजेश कुमार (सिउड़) – 93.83%

कक्षा 12वीं

  1. संजना हंसराज / श्री राजेश हंसराज (कनई) – 81%
  2. हुमेश कुमार सूर्यवंशी / श्री देवप्रसाद सूर्यवंशी (कुरदा) – 81.6%
  3. अविनाश कुमार / श्री रामभगत सूर्यवंशी (कोसमंदा) – 83.4%
  4. प्रिया रत्नाकर / श्री कमल रत्नाकर (धाराशिव) – 84.4%

इन बच्चों के प्रोत्साहन हेतु मान. श्रीमती गोदावरी विजय जी (हेडमास्टर) एवं स्व. श्री बजरंगलाल विजय जी (अधिवक्ता) द्वारा प्रति विद्यार्थी ₹250 का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। संगठन इनके सेवा भाव को हृदय से नमन करता है।

“एक कदम समाज के शिक्षा विकास की ओर” पहल के अंतर्गत समाज के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाले स्वयंसेवी शिक्षकों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा मोमेंटो व पेन भेंटकर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षक/शिक्षिकाएं:

  1. नवीन कुमार सूर्यवंशी (सोठी)
  2. बिंदुदेवी सूर्यवंशी (सोठी)
  3. कल्पना सूर्यवंशी (झर्रा)
  4. रत्ना रत्नाकर (झर्रा)
  5. यशवंत प्रधान (अमोदा)
  6. मंजुला रत्नाकर (हरदी)
  7. वृहस्पति रत्नाकर (हरदी)
  8. रामकुमार कमलाकर (अमोदा)

“हम पढ़ेंगे – हम बढ़ेंगे” शैक्षणिक पहल के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मैडल एवं स्टेशनरी किट प्रदान की गई। यह सम्मान मुख्य अतिथि संजय रत्नाकर जी के करकमलों से किया गया।

मुख्य अतिथि मान. संजय रत्नाकर जी (सरपंच, कोसमंदा) ने संगठन के शैक्षणिक प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की और ₹21,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की। संगठन उनके सेवाभाव के लिए साधुवाद करता है।

कार्यक्रम में संगठन को निम्न समाजसेवियों द्वारा आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ:

  1. राजेंद्र कुमार सूर्यवंशी (झर्रा, रेलवेज) – ₹1000
  2. गुलशन कुमार सूर्यवंशी (सकरेली, रेलवेज) – ₹1000
  3. हेमंत गढ़ेवाल (जांजगीर) – ₹1000
  4. चमन प्रधान (जांजगीर) – ₹500
  5. भागवत खरसन (जगमहंत) – ₹500
  6. दुर्गेश प्रधान (नैला) – ₹500
  7. शुक्रवारा खरसन (कोसमंदा) – ₹500
  8. जगजीवन लाठिया (खमहिया) – ₹500
  9. सोनसाय खुर्से (झर्रा) – ₹500
  10. संतोष प्रधान (कचन्दा, शिक्षक) – ₹1000
  11. परशुराम लटियार (कचन्दा) – ₹500

कार्यक्रम का सफल संचालन किया संगठन के शिक्षा सचिव मुरारी गढ़ेवाल जी, संगठन सचिव धनेश्वर कुमार सूर्यवंशी जी एवं सह सचिव अनिल प्रधान जी ने। इनकी ओजस्वी वाणी ने मंच को जीवंत बनाए रखा।

अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर जी, संरक्षक Adv. साखीराम सोनवान जी, संस्थापक पंकज कुमार सूर्यवंशी जी, कोषाध्यक्ष महेश बौद्ध जी एवं सह सचिव अनिल कुमार प्रधान जी ने भी संगठन की भावनाओं को मंच से व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नारी शक्ति की उपस्थिति और सहभागिता उल्लेखनीय रही। आदरणीया शुक्रवारा खरसन जी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए समाज के हर कार्य में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

परम आदरणीय संरक्षक D.D. गढ़ेवाल सर ने ग्राम झर्रा व भवरेली सहित अन्य स्थानों से पधारे अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

सूर्यवंशी समाज सुधार संगठन द्वारा आयोजित यह आयोजन समाज के शिक्षा, सेवा, सहयोग और संगठन की मिसाल प्रस्तुत करता है। संगठन ने यह सिद्ध कर दिया कि संगठित प्रयासों से समाज का समुचित विकास संभव है।

Share This Article
Leave a Comment