देवरी सतगंवा परिक्षेत्र की बैठक सम्पन्न, रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी मनोनीत

देवरी सतगंवा परिक्षेत्र की बैठक सम्पन्न, रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी मनोनीत
देवरी सतगंवा परिक्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 25 फरवरी 2026, बुधवार को ग्राम मुक्ताराजा स्थित मंगल भवन में संपन्न हुई। बैठक में परिक्षेत्र के रिक्त पदों की पूर्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहमति और सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया।

बैठक में पूर्व सहसचिव श्री रामचरण सूर्यवंशी (सकरेली) को पदोन्नत करते हुए सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं सहसचिव पद के लिए श्री डालेश्वर सिंह (भागोडीह) को मनोनीत किया गया। उपकोषाध्यक्ष पद पर श्री मूलचंद मोगरे (सरहर) तथा प्रवक्ता पद पर श्री सियाराम सोनवाने (मुक्ताराजा) को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सामाजिक गतिविधियों को और सक्रिय बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन के हित में पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का शपथ लिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री विजय सूर्यवंशी, श्री गेंदराम प्रधान, श्री छोटेलाल खुर्से, श्री भीषम विजय, श्री मसतराम प्रधान, श्री नीलकंठ कालेलकर, श्री तुलेश्वर सूर्यवंशी, श्री रामकुमार लावस्कर, श्री लोचन सूर्यवंशी, श्री धनीराम जी, अनिल जी सहित सामाजिकजन उपस्थित रहे।



