केंद्रीय सूर्यवंशी समाज का वार्षिक कैलेंडर विमोचन एवं जन समस्या निवारण शिविर का भव्य आयोजन

केंद्रीय सूर्यवंशी समाज का वार्षिक कैलेंडर विमोचन एवं जन समस्या निवारण शिविर का भव्य आयोजन
जांजगीर-चांपा।
केंद्रीय सूर्यवंशी समाज जांजगीर-चांपा–कोरबा–सक्ती परिक्षेत्र द्वारा वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर के विमोचन तथा जन समस्या एवं निवारण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना, समाज के महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना तथा आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सूर्यवंशी समाज जांजगीर-चांपा–कोरबा–सक्ती परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री संजय गढ़वाल ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका नैला-जांजगीर की अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़वाल रहीं। उन्होंने सूर्यवंशी समाज द्वारा सामाजिक उत्थान, शिक्षा और न्याय के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
समाज का वार्षिक कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं है, बल्कि यह बहुजन महापुरुषों की जयंती एवं परिनिर्वाण दिवसों के माध्यम से उनके संघर्ष, विचार और योगदान को स्मरण करने का एक सशक्त माध्यम है। साथ ही उसमे समाज के संविधान को भी समाहित किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गण के रूप में उदल किरण, राधेश्याम सूर्यवंशी, लीलेश्वर रत्नाकर, रामनारायण सूर्यवंशी एवं जसपाल दरवेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर आयोजित जन समस्या एवं निवारण शिविर में नागरिकों ने अपनी सामाजिक, प्रशासनिक एवं व्यक्तिगत समस्याएँ रखीं, जिनके समाधान हेतु संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया, और बड़ी संख्या में समाजजनों ने इसमें सहभागिता की।

कार्यक्रम में केंद्रीय सूर्यवंशी समाज के समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम प्रतिनिधि, महिला पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्वजातीयजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ।
कैलेंडर प्राप्त करने अथवा कैलेंडर से संबंधित जानकारी हेतु सावन गुजराल (सांस्कृतिक सचिव केंद्रीय सूर्यवंशी समाज ) एवं अधिवक्ता जितेंद्र झलरिया (उपाध्यक्ष जोन क्रमांक 4) से संपर्क किया जा सकता है।
समापन अवसर पर समाज की एकता, जागरूकता और सामाजिक विकास के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



