सूर्यवंशी समाज देवरी सतगंवा परिक्षेत्र द्वारा नवपदस्थ थाना प्रभारी का गरिमामय स्वागत

SSONLINE
2 Min Read

सारागांव | 09 जनवरी 2026

सूर्यवंशी समाज देवरी सतगंवा परिक्षेत्र द्वारा आज सारागांव थाना में नवपदस्थ थाना प्रभारी आदरणीय श्री राकेश सूर्यवंशी जी का श्रीफल, गुलदस्ता एवं सामाजिक कैलेंडर भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर देवरी सतगंवा परिक्षेत्र के सभी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे। सतगंवा की ओर से उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में डॉ. रवि प्रधान (संरक्षक), श्री मसत राम प्रधान (संगठन सचिव), श्री रामचरण सूर्यवंशी (सहसचिव), श्री भीषम विजय (कोषाध्यक्ष), श्री मूलचंद मोगरे (सदस्य) एवं श्री नीलकंठ कालेलकर (मीडिया प्रभारी) शामिल रहे।

साथ में श्री छविलाल दरैहा (अध्यक्ष न.प. सारागांव), ग्राम देवरी से श्री गनपत टंडन, श्री रामखेलावन टंडन, श्री रामबगस सूर्यवंशी, श्री जीवनलाल टंडन, श्री जगदीश प्रधान, श्री जवाहरलाल टंडन, श्री चूड़ामणि टंडन, श्री जनकराम लाठिया, श्री महावीर सर्पे सहित अनेक वरिष्ठजन एवं युवा सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

समाज जनों संबोधित करते हुए थाना प्रभारी श्री राकेश सूर्यवंशी जी ने “सूर्यवंशी समाज देवरी सतगंवा परिक्षेत्र” का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के साथ समन्वय एवं सहयोग से ही क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने अपने स्तर पर समाज के हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

समाज के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलेगा। अंत में सभी उपस्थितजनों ने नवपदस्थ थाना प्रभारी को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

**********

Share This Article
Leave a Comment