आयोजनसमाचार

बहुप्रतीक्षित सामाजिक कैलेंडर का गरिमामय वातावरण में हुआ भव्य विमोचन

मुक्ताराजा (जांजगीर चाम्पा, सक्ती, छत्तीसगढ़)।
सूर्यवंशी समाज द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित “लच्छनपुर–देवरी सतगंवा सामाजिक कैलेंडर” का विमोचन कार्यक्रम आज ग्राम मुक्ताराजा में अत्यंत गरिमा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय श्री संजय गढ़ेवाल जी (अध्यक्ष सूर्यवंशी समाज) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री रामकुमार सोनवानी जी (महासचिव सूर्यवंशी समाज) की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम में एड. लिलेश्वर रत्नाकर जी (पूर्व अध्यक्ष सूर्यवंशी समाज), श्री विजय सूर्यवंशी जी (पूर्व अध्यक्ष न.प. बाराद्वार), श्री छविलाल दरैहा (अध्यक्ष न.प. सारागांव), एड. जितेंद्र झलरिया जी (उपाध्यक्ष सूर्यवंशी समाज जोन 4), श्री जगजीवन लाठिया जी (अध्यक्ष लच्छनपुर सतगंवा), श्री सेधन सूर्यवंशी (बघौदा सतगंवा), श्री लछमण सूर्यवंशी (अफरीद सतगंवा), चोरिया सतगंवा अध्यक्ष, जी. डी प्रधान जी, श्री जसपाल दरवेस जी (पूर्व महासचिव), एवं समस्त केंद्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सहित ग्राम मुक्ताराजा के वरिष्ठ बुजुर्गों की प्रेरणादायी सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज में एकता, संगठन की मजबूती, शिक्षा के प्रसार तथा सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामाजिक कैलेंडर का सामूहिक विमोचन रहा। इस दौरान कैलेंडर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी सहयोगकर्ताओं का मंच से सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
वहीं नील कालेलकर एवं भुवनेश्वर सूर्यवंशी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत कैलेंडर का वीडियो प्रेजेंटेशन उपस्थित जनसमूह के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे समाजजनों ने सराहना के साथ देखा।

पूरे कार्यक्रम का कुशल, संयमित एवं प्रभावशाली मंच संचालन श्री सुखदेव प्रधान जी द्वारा किया गया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में श्री गेंदराम प्रधान जी (देवरी सतगंवा अध्यक्ष), श्री छोटेलाल खुर्से जी (उपाध्यक्ष देवरी सतगंवा), श्री बेदराम सूर्यवंशी जी (उपाध्यक्ष लच्छनपुर सतगंवा) तथा अन्य आयोजकों द्वारा समस्त अतिथिगण, सहयोगियों, ग्राम मुक्ताराजा एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह विमोचन कार्यक्रम सूर्यवंशी समाज की सामाजिक चेतना, संगठनात्मक एकजुटता और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रतीक बनकर उभरा।

🙏 जय सूर्यवंशी समाज 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button